Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कृषि विज्ञान मेले के द्वितीय दिवस में किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु तकनीकी सत्र आयोजित

 

शिवपुरी,/ कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, जिला शिवपुरी द्वारा कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में मानस भवन, गांधी पार्क में आयोजित दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का द्वितीय दिवस तकनीकी सत्रों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत परम्परागत कृषि विकास योजना अंतर्गत जिले में कार्यरत संस्था आईसीसीओए (ICCOA) के मैनेजर श्री तेज सिंह द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित किसानों को जैविक खेती के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एफ.पी.ओ. (किसान उत्पादक संगठन) के गठन की प्रक्रिया एवं जिले में उनकी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की।
इसके उपरांत उपसंचालक कृषि पान सिंह करोरिया ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए खेतों में नरवाई न जलाने की सलाह दी।
कृषि विज्ञान केन्द्र से पधारे वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एम.के. भार्गव ने किसानों को फसलों से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग, बीज उपचार की विधियां, बीज उपचार में उपयोग होने वाले रसायन एवं जैविक दवाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक त्रिलोचन सिंह (ग्राम सूंड, विकासखंड शिवपुरी) ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार वे 5 बीघा भूमि पर गौपालन एवं प्राकृतिक खेती के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। वहीं प्रगतिशील कृषक श्री भानुप्रताप सिंह राजावत ने प्रतिकूल मौसम में तिल उत्पादन से लाभ अर्जित करने के अपने अनुभव किसानों के साथ साझा किए।
इसके पश्चात कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ. श्रीमती सुरुचि सोनी ने किसानों को मूल्य संवर्धन (Value Addition) के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
तकनीकी सत्र में उपसंचालक पशुपालन एल.आर. शर्मा, उद्यानिकी विभाग से इंद्रवीर सिंह तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री अंकित सेन द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई।
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा कृषि योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि यंत्रों से संबंधित प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। साथ ही आईसीसीओए (ICCOA) एवं सृजन संस्था द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष स्टॉल लगाए गए, जो किसानों के आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. किरण रावत द्वारा उपस्थित सभी किसान भाइयों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.