सुरवाया पुलिस ने फरार हल्के जाटव को कोलारस मे जाकर गिरफ्तार भेजा जेल।

शिवपुरी/थाना सुरवाया पुलिस द्वारा वारंट तामीली मे कार्यवाही करते हुये प्रकरण क्रं. 808/2020 मे आरोपी स्थाई वारंटी हल्के जाटव को जेल रोड कोलारस से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे इनामी, फरारी, स्थाई, गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड हेतु सम्पूर्ण शिवपुरी जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है, उक्त अभियान के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीब मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग करैरा डाँ आयुष जाखड़ के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरवाया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि माननीय न्यायाधीश प्रीति परिहार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवपुरी द्वारा प्रकरण क्रं. 808/2020 मे जारी आरोपी का स्थाई वारंटी हल्के पुत्र पंचूराम जाटव उम्र 35 साल नि० वूढीवरोद थाना सुरवाया का जेल रोड कोलारस पर खडा है, सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम को मुखविर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम के द्वारा आरोपी स्थाई वारंटी हल्के पुत्र पंचूराम जाटव को तुरन्त गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर सर्किल जैल शिवपुरी दाखिल कराया गया।
सराहनीय भूमिका – उनि अरविन्द छारी थाना प्रभारी थाना सुरवाया, प्रआर0 402 कमल किशोर कवीर, आर0 1030 देशराज राठौर, आर0 1117 रमाकांत पाराशर थाना सुरवाया की मुख्य भूमिका रही है।
Live Cricket Info






