Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में कृषि विज्ञान मेले का सफल आयोजन

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में कृषि विज्ञान मेले का सफल आयोजन

शिवपुरी/ म.प्र. शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में जिला शिवपुरी में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में मानस भवन, गांधी पार्क में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ 15 मार्च 2026 को किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपसंचालक कृषि पान सिंह करोरिया द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उपस्थित किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित करैरा विधायक रमेश खटीक ने जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों को शासन की भावांतर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि किसान सरसों फसल में इस योजना का लाभ किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने किसानों से अपने खेतों में नरवाई न जलाने तथा प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कृषि मेले का आयोजन प्रत्येक विधानसभा स्तर पर किए जाने की आवश्यकता भी बताई, जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने किसानों को मोटे अनाज (श्री अन्न) के उत्पादन, जैविक खेती के उपयोग तथा फसलों में यूरिया के संतुलित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
मेले में आयोजित तकनीकी सत्र में डॉ. किरण रावत द्वारा आत्मा, मिलेट्स एवं तिलहन मिशन तथा परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक खेती पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एम.के. भार्गव एवं डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने किसानों को फसलों की उन्नत तकनीक, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा कृषि समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी प्रदान की।
इसके साथ ही पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा भी तकनीकी सत्र के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रगतिशील किसान वीरू ओझा ने किसानों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों के बारे में बताया।
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा कृषि योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि यंत्रों से संबंधित प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। साथ ही आईसीसीओए (ICCOA) संस्था एवं सृजन संस्था द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए, जो किसानों के आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, संभागीय अध्यक्ष जिला किसान संघ कल्याण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष किसान संघ बृजेश धाकड़ तथा प्रांतीय अध्यक्ष किसान संघ पवन शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजयराज, संयुक्त संचालक कृषि आर.एस. शाक्यवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.