Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

नरवाई जलाने वाले कृषकों पर होगी सख्त कार्रवाई

शिवपुरी, / जिले में गेहूँ सहित अन्य रबी फसलों की कटाई का कार्य प्रगति पर है। कुछ कृषकों द्वारा गेहूँ फसल की कटाई कम्बाइन हार्वेस्टर से कराए जाने के बाद खेतों में शेष बची नरवाई (फसल अवशेष) को आग लगाकर जलाया जा रहा है। इससे वातावरण प्रदूषित होता है तथा आसपास आगजनी की घटनाओं से किसानों की फसलों एवं जान-माल की हानि की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही भूमि के लाभदायक मित्र कीट नष्ट होते हैं और भूमि की उर्वरा शक्ति को भी नुकसान पहुंचता है।

इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। बिना भूसा बनाने वाली मशीन (स्ट्रॉ रीपर/स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) के कम्बाइन हार्वेस्टर से गेहूँ की कटाई कराने वाले हार्वेस्टर संचालकों एवं मालिकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जारी निर्देशों के अनुसार यदि किसी कृषक द्वारा खेत में नरवाई जलाई जाती है, तो उस पर पर्यावरणीय मुआवजे के रूप में अर्थदंड लगाया जाएगा। इसके अंतर्गत दो एकड़ से कम भूमि धारक कृषकों पर 2,500 रुपये प्रति घटना, दो एकड़ से अधिक एवं पांच एकड़ से कम भूमि धारक कृषकों पर 5,000 रुपये प्रति घटना तथा पांच एकड़ से अधिक भूमि धारक कृषकों पर 15,000 रुपये प्रति घटना की राशि वसूली जाएगी। इसके साथ ही संबंधित कृषक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर आदेश के माध्यम से जिला स्तरीय, अनुविभाग स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय दलों का गठन किया गया है। गठित दलों द्वारा कम्बाइन हार्वेस्टर संचालन तथा नरवाई जलाने वाले कृषकों की नियमित निगरानी की जाएगी। यदि नरवाई जलाने की कोई घटना सामने आती है, तो संबंधित दल द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.