17 साल की नाबालिक बालिका को तलाश्कर 6 घंटे मे सौंपा सिरसोद पुलिस ने परिजनों को।

शिवपुरी/थाना सिरसौद पुलिस द्वारा ”ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अपराध क्रमांक 105/26 में अपहृत नाबालिक बालिका को मात्र 06 घंटे के अंदर सुरक्षित दस्तयाब किया गया।
माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय भोपाल (म.प्र.) द्वारा 01 अप्रैल 2026 से नाबालिक अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान *”ऑपरेशन मुस्कान”* चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में ”ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं को विशेष प्राथमिकता के आधार पर दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया द्वारा टीम गठित कर अपहृत नाबालिक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 09.04.2026 को फरियादी निवासी ग्राम ठर्रा थाना सिरसौद द्वारा अपनी नाबालिग लडकी उम्र 17 साल 06 माह को दिनांक 08.04.2026 की दोपहर खेत पर जाने की कहकर कहीं चले जाने एवं काफी तलाश करने के बाद कोई जानकारी न मिलने के बाद थाना सिरसौद आकर रिपोर्ट लेख कराई थी, जिस पर से थाना सिरसौद पर अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सिरसौद को आवश्यक निर्देश दिये गये। थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया द्वारा अपहृत नाबालिक की दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा रिपोर्ट लिखाने के 06 घंटे के अंदर ही अपहृत बालिका को परिच्छा बमरा रोड से विधिवत दस्तयाब किया गया।
*सराहनीय भूमिका* –
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश भिलाला, महिला प्रधान आरक्षक रचना शाक्य, प्रधान आरक्षक बलवंत पाल, मुकेश इंदौरिया, रविन्द्र सिनोरिया, सत्यवीर जादौन,बृजेंद्र गुर्जर,आरक्षक मुकेश परमार, प्रांशु जादौन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Live Cricket Info








