जुए के फड़ पर जुआ खेलते 6 जुआरियो को सिरसोद पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी /थाना सिरसौद पुलिस व्दारा जुआ के खिलाफ कार्यवाही करते हुये दो प्रकरणों मे हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को पकड़कर जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शऱाब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में दिनांक 08.04.2026 को थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया एवं थाना सिरसौद की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से ग्राम ठर्री में भूसा फैक्ट्री के पास से तीन व्यक्तियों को हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा जिनके कब्जे से 1500 रुपए एवम् एक 52 ताश के पत्तों की गड्डी जप्त कर अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम किया गया एवं रामतलैया ठाकुर बाबा के चबूतरे के पास ग्राम सिरसौद से तीन व्यक्तियों को हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा जिनके कब्जे से 1400 रुपए एवम् एक 52 ताश के पत्तों की गड्डी जप्त कर अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम किया गया।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया,सहायक उपनिरीक्षक जगदीश भिलाला,प्रधान आरक्षक सत्यवीर जादौन,बृजेंद्र गुर्जर,रविन्द्र सिनोरिया,वीरेंद्र सिंह,आरक्षक मुकेश परमार,प्रांशु जादौन एवं मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Live Cricket Info







