होली के रंग मे डूबी शिवपुरी की खाकी ——

- पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने पत्रकारो और पुलिस कर्मचारियों संग मनाया होली मिलन समारोह।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने जमकर गाये होली मिलन समारोह मे गाने।
शिवपुरी। होली के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पत्रकारों और पुलिस कर्मचारियों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया समाज में सकारात्मक माहौल बनाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों और पुलिस कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पूरे समारोह में हंसी-खुशी और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

Live Cricket Info








