जन अभियान परिषद् के द्वारा आपदा प्रभावित ग्राम पचीपुरा में ग्रामीणों को दिया आपदा प्रतिरक्षण प्रशिक्षण शर्मा

शिवपुरी जिले के विकासखण्ड -पोहरी में आपदा प्रबंधन संस्थान डी एम आई भोपाल के सहयोग से जन अभियान परिषद् के द्वारा युवा एवं नारी शक्ति उन्मुखीकरण” आपदा प्रतिरक्षण प्रशिक्षण रखा गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम मैं उपस्थित जन अभियान परिषद् विकास खण्ड समन्वयक राधा शर्मा जी की उपस्थिति में तथा प्रशिक्षक आपदा प्रतिरक्षण ट्रैनर मेन्टर्स बृजेश शर्मा द्वारा ग्रामीणों को आपदा के समय बचाव करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षक द्वारा बताया कि आपदा से पूर्व हमें किस प्रकार की सावधानियाँ रखनी चाहिए यदि किसी भी प्रकार की आपदा आये तो ऐसे स्थानों का चयन करें जहां हम सुरक्षित हों और ऐसे क्षेत्र में जागरूकता लाने का प्रयास करना जहां पर आए दिन किसी न किसी प्रकार की आपदा का सामना करना पड़ रहा है जैसे बाढ़ भूकंप , अग्नि, ओलावृष्टि, अति वृष्टि भू स्कलन ऐसे किसी भी प्रकार की आपदा समस्या को उत्पन्न होने से पहले उसके समाधान के उपाय बताऐ
विकास खण्ड समन्वयक राधा शर्मा ने जन अभियान परिषद के कार्यों से परिचित कराया तथा आपदा प्रशिक्षण के साथ जल गंगा संबर्धन अभियान के बारे मे जानकारी विस्तार से दी, तथा लोगो से आव्हान किया कि हम अपने आस पास तथा अपने क्षेत्र मे ऐसी संरचनाओं की मरम्मत तथा साफ सफाई करना है। जो हमारे काम भी आयेगी तथा हमारी पीढियो के भी काम आयेगी तथा ऐसे प्रयासों से हम अपने पशुओ एवं अपने लिए जल ज्यादा दिनों तक उपयोग में ला सकते हैं ! ऐसे कार्यों में हमे सहभागिता करनी चाहिये कोई भी कार्य आपसी सहयोग से करना है ही पुण्य का कार्य माना जाता है कार्यकृम मे उपस्थित जन समुदाय को जल संरक्षण के उपाय ,, पक्षियौं हेतु अपने – अपने घरों मे सकोले रखने हेतु प्रेरित किया जल प्याऊ लगाकर लोगों की मदद करना l
कार्यकृम में बैराड़ सेक्टर कृमाक -5 से नवांकुर संस्था – मानवीय कल्याण समाज सेवा समिति प्रतिनिधि गिर्राज शर्मा एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे l
Live Cricket Info






