Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हेतु 12 हजार से अधिक मरीजों का पंजीयन, 17 से 24 मार्च तक होगा आयोजन

शिवपुरी/ रोटरी इंटरनेशनल एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में जिले में 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। इस शिविर में मल्टी स्पेशलिटी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा।

शिविर के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जिसके अंतर्गत अब तक 12 हजार 906 से अधिक रोगियों ने पंजीयन कराया है। वहीं गत दिवस 4 हजार 149 रोगी उपचार हेतु पंजीकृत हो चुके हैं। जिले के नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे क्यूआर कोड अथवा उपलब्ध ऑनलाइन पंजीयन Link- https://shivpurihealthcamp.in/ के माध्यम से अपना पंजीयन कराकर इस वृहद स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस विशेष शिविर में ऐसे मरीजों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय अथवा मेडिकल कॉलेज स्तर पर संभव नहीं हो पाता है। शिविर में देश के विभिन्न मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।
शिविर में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कुल 9 विशेष बसों के माध्यम से दंत, नेत्र एवं कैंसर रोगों की जांच की जाएगी। इन बसों में उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मैमोग्राफी, पैप स्मीयर एवं कोलपोस्कोपी जैसी कैंसर से संबंधित महंगी जांचें पूर्णतः निःशुल्क की जाएंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बसों की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी—
अरविंदो हॉस्पिटल, इंदौर – 5 बस (ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर, नेत्र एवं दंत परीक्षण)
बीआईएमआर हॉस्पिटल, ग्वालियर – 1 बस (दंत परीक्षण)
कैंसर हॉस्पिटल, ग्वालियर – 1 बस (कैंसर जांच)
महाराणा प्रताप डेंटल हॉस्पिटल – 2 बस (दंत रोग परीक्षण)
इन बसों के माध्यम से ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर, मोतियाबिंद (कैटरेक्ट), ग्लूकोमा सहित विभिन्न दंत रोगों का तत्काल परीक्षण किया जाएगा। साथ ही मरीजों को चश्मे के नंबर से लेकर ग्लूकोमा की जांच तक सभी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। सामान्यतः बाजार में इन जांचों की लागत ₹1,000 से ₹12,000 तक होती है, जबकि इस शिविर में यह सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी। इसके अतिरिक्त रतन ज्योति नेत्रालय द्वारा नेत्र सर्जरी के लिए मरीजों को लाने एवं ले जाने हेतु निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.