Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य शिविर में HPV वैक्सीन शिविर का किया उद्घाटन

टीकाकरण के दौरान घबराती बच्ची का पकड़ा हाथ और सराहना करते हुए लगवाई वैक्सीन

शिवपुरी,/ केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने आज बुधवार को शिवपुरी में आयोजित निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का दौरा किया, जहां उन्होंने एचपीवी वैक्सीन सुविधा का शुभारंभ किया। इस दौरान एक भावुक क्षण तब सामने आया, जब एक नन्हीं बच्ची टीका लगवाने से घबरा रही थी। उन्होंने स्नेहपूर्वक उसका हाथ थामकर उसका हौसला बढ़ाया और उसे सहज महसूस कराते हुए टीकाकरण करवाया और बताया कि उनकी बेटी ने भी टीकाकरण कराया है। उन्होंने बच्ची से आत्मीय संवाद करते हुए उसकी सराहना की, जिससे वहां उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे।
उल्लेखनीय है कि 17 से 24  मार्च तक चलने वाला यह शिविर में बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की बेटियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर टीकाकरण करवाने और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का आह्वान किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.