पिछोर तहसील बनी अवैध शराब बिक्री का अड्डा

आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर सवाल
गली गली खुली अबैध कलारियों से बिक रही शराब आबकारी अधिकारी ने साधी चुप्पी।
शिवपुरी। जिले की पिछोर तहसील और खनियांधाना अंचल में इन दिनों अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। क्षेत्र में गली-गली अवैध कलारियां संचालित हो रही हैं, जहां खुलेआम शराब बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि पूरे मामले में जिम्मेदार आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछोर और खनियांधाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री लंबे समय से जारी है। कई स्थानों पर बिना लाइसेंस के ही शराब का धंधा चल रहा है, जबकि कुछ अधिकृत दुकानों पर भी निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार शाम ढलते ही गांव-गांव और कस्बों की गलियों में अवैध शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। कई जगहों पर घरों और ढाबों से भी शराब बेची जा रही है। इसके बावजूद आबकारी विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे यह अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि आबकारी विभाग और जिला प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करे तो इस अवैध कारोबार पर आसानी से रोक लगाई जा सकती है। लेकिन विभागीय निष्क्रियता के कारणर् शराब माफिया बेखौफ होकर अपना नेटवर्क चला रहे हैं।
सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पिछोर और खनियांधाना अंचल में चल रही अवैध कलारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा अधिक कीमत पर शराब बेचने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल को बिगड़ने से बचाया जा सके।
Live Cricket Info







