Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा भोपाल में हुए सम्मानित।

 

पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा भोपाल में हुए सम्मानित।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बेहतर कार्यशेली और जनता के बीच आपसी समन्जष्यता के लिए प्रधान्त शर्मा का हुआ भोपाल मे सम्मन—-

भोपाल मे सम्मानित होकर शिवपुरी जिले की पुलिस टीम का किया नाम रोशन।

शिवपुरी जिले की पिछोर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री प्रशांत शर्मा को कल भोपाल में आयोजित एक समारोह में मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया श्री कैलाश मकवाणा जी ने उनकी सामुदायिक पुलिसिंग व सोशल कनेक्ट के लिए सम्मानित किया।

सामुदायिक पुलिस कार्यप्रणाली के अंतर्गत म०प्र० के विभिन्न जिलों में पुलिस द्वारा सामाजिक कार्य संस्थाओं के साथ मिलकर पीड़ितों को न्याय सुलभता प्रदान करना तथा महिला व बाल सुरक्षा व इससे जुड़े अन्य संबंधित क्षेत्रों मे प्रभावी कार्य किये जा रहे हैं, इस संबंध में उन्हें ग्राम व नगर रक्षा समितियों से जोड़ कर जन सुरक्षा हेतु अच्छा कार्य किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में सामुदायिक पुलिस व सामाजिक कार्य संस्थाओं का राजधानी भोपाल में संबल 2026 नाम से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसकी थीम *”सेलिब्रेटिंग सोशल वर्क इन क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम”* थी, इस कार्यक्रम में देश भर से कई सोशल एक्टिविस्ट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, ज्यूडिशियरी के अधिकारियों के साथ साथ कई NGO के सदस्यों ने भाग लिया। दो दिवसीय संयुक्त संवाद कार्यकम दिनांक 10 एवं 11 मार्च 2026 को भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साईंस डी०आर०एम० ऑफिस के सामने भोपाल में आयोजित किया गया। उक्त कार्यकम में महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, निशक्तजन सुरक्षा, कमजोर वर्गों की सुरक्षा सशक्तिकरण, न्याय सुलभता तथा सामाजिक कार्य संस्थाओं व पुलिस की सहभागिता विषयों पर गोष्ठी आयोजित की गयी है, जिसमे जिला शिवपुरी से एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा शामिल हुए। जहां पुलिस महानिदेशक महोदय मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाणा सर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विनीत कपूर सर द्वारा कहा कि एस डी ओ पी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा लगातार अपनी रेगुलर ड्यूटी के साथ-साथ आमजन से मिलते रहते हैं व उनका अपने क्षेत्र में लोगों से सोशल कनेक्ट बहुत अच्छा है इसके लिए वो सम्मान के हकदार हैं। एसडीओपी श्री प्रशांत शर्मा के द्वारा कार्यक्रम को दौरान बताया गया कि जिला शिवपुरी के कप्तान श्री अमन सिंह राठौड़ सर के मार्गदर्शन में सभी लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.