Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शादी का झांसा देकर किया बलात्कार पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

पुलिस थाना बामौरकलां द्वारा अपराध क्रमांक 31/2026 मे शादी का झांसा देकर फरियादिया के साथ बालात्कार करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोपी प्रदीप उर्फ दीपक भट्ट को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दिनांक 01.04.2026 को फरियादिया / पीडिता ने रिपोर्ट किया कि वर्ष 2016 से प्रदीप उर्फ दीपक भट्ट उसके साथ शादी का झासा देकर गलत काम ( बालात्कर ) करने व किसी को बताये जाने पर जान से मारने की धमकी देने विषयक रिपोर्ट लेख कराई थी, फरियादिया / पीडिता की रिपोर्ट पर से थाना बामौरकलां पर आरोपी प्रदीप उर्फ दीपक भट्ट पुत्र जगदीश प्रसाद भट्ट उम्र 45 साल निवासी गणेश चौक पिछोर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 64(2)m, 87, 351(3) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी गंभीर प्रवृत्ति के अपराधों में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की कार्यवाही हेतु अभियान के तारतम्य में शादी का झांसा देकर बालात्कार करने वाले आरोपी प्रदीप उर्फ दीपक भट्ट पुत्र जगदीश प्रसाद भट्ट उम्र 45 साल निवासी गणेश चौक पिछोर थाना पिछोर को आज दिनांक 02.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी का जेल वारण्ट जारी होने से उपजेल पिछोर दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बामौरकलां संजय लोधी, सउनि0 संदीप कुमार कुजूर, आर 902 राहुल राठौर, आर0 90 परवेन्द्र रावत, आर0 606 सत्यम बैरागी , महिला आरक्षक 453 आरती जाटव की विशेष भूमिका रही।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.