Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

विधायक ने खोड में किया मोबाइल मेडिकल क्लिनिक सेवा का लोकार्पण पिछोर के 50 गांवों तक पहुँची स्वास्थ्य सेवा

 

शिवपुरी,/ जिले के पिछोर विकासखंड में ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए परिवार एजुकेशन सोसाइटी द्वारा मोबाइल मेडिकल क्लिनिक सेवा का शुभारंभ किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोड़ से शुरू हुई इस सेवा के माध्यम से ब्लॉक के 50 दूरस्थ एवं आदिवासी गांवों में अब निःशुल्क इलाज, स्वास्थ्य परामर्श और दवा वितरण की सुविधा सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचेगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय विधायक देवेंद्र जैन ने मोबाइल क्लिनिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, बीएमओ, सीएचओ, नर्सिंग स्टाफ, स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी और संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी और जीवनरक्षक बताया।
मोबाइल मेडिकल क्लिनिक प्रतिदिन 4 से 5 गांवों का भ्रमण करेगी, जहां महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। साथ ही निःशुल्क दवाइयों का वितरण और जरूरी परामर्श भी दिया जाएगा। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को आवश्यकता अनुसार शिवपुरी, ग्वालियर, भोपाल और दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा, जहां उनके उपचार में भी संस्था सहयोग करेगी।
संस्था पहले से ही पोहरी ब्लॉक के 55 गांवों में एक मोबाइल क्लिनिक संचालित कर रही है। इसके अलावा वर्ष 2021 से पोहरी, बैराड़ और खोड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में 24×7 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी संस्था द्वारा जिले के 53 गांवों में निःशुल्क शिक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ पौष्टिक आहार भी दिया जाता है।
परिवार एजुकेशन सोसाइटी को अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सम्मान भी मिल चुके हैं। वर्ष 2011 में राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार, 2022 में मध्यप्रदेश गौरव सम्मान तथा जनवरी 2025 में संस्था के संस्थापक विनायक लोहानी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.