Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री एवं संभागायुक्त ने ली समीक्षा बैठक

 

शिवपुरी, / जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त प्रयास से 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं संभागायुक्त मनोज खत्री ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कोलारस विधायक महेंद्र यादव, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मूले, सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव, हरवीर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ को स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं, नगरपालिका के सीएमओ को स्वच्छता व्यवस्था, तथा सामाजिक न्याय विभाग को ट्राइसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर स्थल पर पर्याप्त पेयजल, साफ-सफाई, पंजीयन व्यवस्था एवं काउंटरों की स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
संभागायुक्त श्री खत्री ने दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पार्किंग, यातायात व्यवस्था, लाइटिंग, जनरेटर, पेयजल आपूर्ति तथा महिला शौचालयों की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर स्थल पर पर्याप्त पंजीयन काउंटर, हेल्प डेस्क तथा क्यूआर कोड से संबंधित फ्लेक्स-बैनर लगाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले मरीजों को उचित मार्गदर्शन मिले, इसके लिए एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं को वालेंटियर के रूप में तैनात किया जाए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायतों में शिविर के संबंध में ग्राम सभाएं आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दी जाए। केन्द्रीय मंत्री, प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर शिवपुरी से स्वास्थ्य शिविर के संबंध में अपील भी जारी की जाए। हर व्यक्ति खुशी-खुशी आये और खुशी-खुशी जाए, इस पुण्य कार्य में सभी की सहभागिता हो, शिविर को लेकर हर दिन ब्रीफिंग होनी चाहिए। एक मरीज के साथ एक ही अटेंडर आ सकेगा, इसकी जानकारी प्रत्येक मरीज को दी जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि शिविर के दौरान यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे, हाईवे बाधित न हो, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उचित व्यवस्था की जाए तथा शिविर की तैयारियों की प्रतिदिन समीक्षा एवं ब्रीफिंग की जाए, जिससे अधिक से अधिक मरीजों को इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ मिल सक।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.