प्रधानमंत्री की मिमिक्री करना शिक्षक को पड़ा भारी, बिना जांच थमाया जिला शिक्षा अधिकासरी मे निलंबन पत्र।

निलंबित शिक्षक साकेत पुरोहित ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आनन फानन मे त्वरित शिक्षक का निलंबन करना कही न क्षी राजनैतिक दबाब की कार्यशेली को प्रदर्शित करता है।
साकेत पुरोहित के निलंबन की खबर सुनते ही शिक्षक संघठनों और बिपक्ष और कई सामाजिक संघठनों से जुड़े व्यक्तियों ने इस कार्यवाही का सोसल मीडिया पर पुरजोर बिरोध करना शुरु कर दिया है।
निलंबित शिक्षक साकेत पुरोहित ने सोसल मीडिया साहित देश के प्रमुख समाचार पत्रों मे जमकर बटोरी सुर्खिया।
शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक को सोशल मीडिया पर मिमिक्री वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। आरोप है कि राजनीतिक दबाव में जिला शिक्षा अधिकारी ने बिना किसी जांच के ही शिक्षक को निलंबन आदेश थमा दिया।
जानकारी के अनुसार, निलंबित शिक्षक साकेत पुरोहित ने सोशल मीडिया पर एक मिमिक्री वीडियो बनाया था। बताया जा रहा है कि वीडियो में किसी भी व्यक्ति विशेष का नाम या सीधा उल्लेख नहीं किया गया था, फिर भी जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, पिछोर विधायक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसके बाद जल्दबाजी में यह कदम उठाया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
निलंबित शिक्षक साकेत पुरोहित ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर देशभर में सैकड़ों लोग प्रधानमंत्री से जुड़ी हास्य और मिमिक्री वीडियो बनाते हैं, लेकिन केवल उन्हें ही निशाना बनाया जाना समझ से परे है।
निलंबित शिक्षक साकेत पुरोहित, जो पहले सामाजिक कार्यों और कोविड-19 के दौरान मदद के लिए सराहे जा चुके हैं, अब इस कार्रवाई को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि “अगर व्यंग्य और हास्य पर भी कार्रवाई होने लगे, तो यह चिंता का विषय है।”
शिक्षक का आरोप है कि उन्हें बिना कारण बताओ नोटिस दिए ही आधी रात को निलंबन आदेश थमा दिया गया, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। उनका कहना है कि “मैं सिर्फ लोगों को हंसाना चाहता था, मैंने कोई गलत मंशा से काम नहीं किया।”
इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और निलंबन के बाद यह खबर सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं?
यह घटना अब प्रशासनिक कार्रवाई, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सरकारी कर्मचारियों के आचरण के बीच संतुलन पर बहस का मुद्दा बनती जा रही है।
फिलहाल, पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है और लोगों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Live Cricket Info








