आजीविका मिशन शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

शिवपुरी, / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता में गतदिवस आजीविका मिशन शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित लोगों को रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के द्वारा बताया गया कि नालसा टोल फ्री नम्बर 15100 पर किस प्रकार से शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके साथ ही निशुल्क विधिक सहायता, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, नालसा आशा यूनिट आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







