पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

शिवपुरी, / पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु एमपी टास (MPTAAS) पोर्टल पर नवीन एवं नवीनीकरण छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।
जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा आईटीआई में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राएं, जिन्होंने अभी तक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से अपना आवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही जिले की सभी महाविद्यालयीन संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को इस संबंध में सूचित करें तथा समय-सीमा के भीतर छात्रवृत्ति आवेदन भरवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info








