Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कोतवाली पुलिस ने नबाब सर्राफ दुकान से पेंडल चोरी होने के बायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर महिला को पकड़कर की मिशाल पेश।

 

कोतवाली पुलिस द्वारा नवाव सर्राफ दुकान से महिला द्वारा सोने का पेंडल ले जाने के संबंध मे सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो को संज्ञान लेते हुये महिला को ढूंढकर पेन्डल बापस कराया एवं आपसी सहमती से दोनों पक्षों को रवाना किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज दिनांक 03.04.26 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे एक महिला सराफा बाजार स्थित नवाव सर्राफ की दुकान के काउण्टर से सोने का पेंडल उठाती दिखाई दे रही है जिसको संज्ञान में लेकर नवाव सर्राफ संचालक विपिन सांखला से घटना के संबंध मे जानकारी एकत्रित की जिसने बताया कि आज दिनांक 03.04.26 को दोहपर के समय एक महिला दुकान के काउण्टर पर रखे सोने के पेंडल को बिना भुगतान किये उठाकर ले गई है जिसकी पहचान हेतु वीडियो सोशल मीडिया पर डाली है, जो उक्त घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा निर्देश प्राप्त किये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गनिर्देशन में घटना के संबंध में नवाव सर्राफ संचालक से जानकारी उपरांत तत्काल महिला की जानकारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली टीआई रोहित दुबे नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई एवं आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये गये जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि वीडियो में दिख रही महिला करोंदी संमेल फिजीकल क्षेत्र की निवासी है जो पुलिस टीम तलाशते हुऐ महिला के घर तक पहुची तो ज्ञात हुआ कि महिला का पति राकेश शर्मा उसे कोतवाली थाने लेकर गया है, थाना कोतवाली पर महिला के पति राकेश द्वारा बताया कि आज दिनांक 03.04.26 को अपनी पत्नि ज्योति को लेकर नवाब सर्राफ दुकान पर टोप्स सुधरवाने गया था जहाँ उसकी पत्नि ज्योति जो मानसिक रुप से विक्षिप्त है जिसका इलाज चल रहा है उसने काउण्टर से एक सोने का पेण्डल उठा लिया था और घर जाकर मुझे दिखाया जो मैं तुरन्त अपनी पत्नि को थाने पर लेकर आया हूँ व पेण्डल भी साथ ले आया हूँ एवं पत्नि के जो मानसिक विक्षिप्त होने के इलाज संबंधी दस्तावेज भी साथ लेकर आया हूँ। थाने पर ही फरियादी पक्ष नवाब सर्राफ संचालक व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होने महिला की मनोस्थिति देखते हुये उस पर कोई कार्यवाही न करने हेतु निवेदन किया । नवाव सर्राफ दुकान संचालक विपिन सांखला को महिला के पति द्वारा सोने का पेण्डल वजनी 5 ग्राम करीब कीमती 70000रू का वापस कर दिया। नवाब सर्राफ दुकान संचालक व अन्य दुकानदारो ने पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही करने पर आभार व्यक्त किया एवं दोनो पक्ष आपसी सहमति उपरान्त थाने से रवाना हुये।

सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, प्र.आर. 686 मनीष पचौरी, आर. 187 अशोक रावत, आर. 84 गगन भारव्दाज, आर. 631 अजय यादव, आर. 767 अजीत राजावत, म.आर. मोनिका धाकड की विशेष भूमिका रही।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.