Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कोतवाली पुलिस द्वारा 5 लाख की चोरी गयी बस्तुओ सहित एक् लोडिंग बाहन जफ्त कर की सफलता हसील।

  1. शिवपुरी/कोतवाली पुलिस व्दारा नकबजनी की दो घटनाओं का पर्दाफाश कर चोरो से तीन फ्रिज, मिक्सर, एलईडी टीव्ही, साउण्ड एवं पीतल की धातु की वस्तुऐं कीमती करीबन 5 लाख रुपये व चोरी में प्रयुक्त लोडिंग वाहन जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दिनांक 27.03.26 को थाना कोतवाली पर फरियादी अमित कुमार पुत्र लोकेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उम्र 44 साल नि0 दुबे पुरा पुरानी शिवपुरी ने अपने गोदाम चतुर्भुज हाँस्पीटल के पास से अज्ञात चोरो व्दारा तीन फ्रिज को चोरी करने की रिपोर्ट की थी जो रिपोर्ट पर से अप.क्र. 208/26 धारा 331(6), 305(ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया एवं दिनांक 27.03.26 को ही फरियादी अभिनव भटनागर पुत्र अशोक भटनागर उम्र 41 साल नि0 न्यू दर्पण कालोनी शिवपुरी ने ध्यान केन्द्र चतुर्भुज हाँस्पीटल के पास से अज्ञात चोरो व्दारा मिक्सर , एलईडी टीव्ही, साउंड एवं अन्य सामान चोरी करने की रिपोर्ट की थी जो रिपोर्ट पर से अप.क्र. 209/26 धारा 331(6), 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपराध के बारे में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो अपराध की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा अज्ञात आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये घटना स्थल के आसपास व शहर के विभिन्न स्थानों के कैमरे चैक किये गये एवं अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी जो आज दिनांक 04.04.26 को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी एकत्रित की जाकर दो चोरों को ग्वालियर बायपास रोड पर चोरी कियागया माल बेचने की फिराक में लोडिंग वाहन में रखकर ले जाते हुये पकडा जिनके नाम पता पूछने पर उन्होने अपने नाम 1. राजू कुशवाह पुत्र श्री कृष्णा कुशवाह उम्र 30 साल नि0 गुरुव्दारे के पीछे कोलरास शिवपुरी 2. देवेन्द्र कुशवाह पुत्र बद्री कुशवाह उम्र 28 साल नि0 ऐंचवाडा थाना बैराड शिवपुरी का होना बताये जिनसे सख्ती से पूछताछ की गयी जिन्होने चतुर्भुज हाँस्पीटल के पास बने गोदाम से तीन बडे नये फ्रिज व उसके सामने बने हुये ध्यान केन्द्र से एलईडी टीव्ही, मिक्सर , साउण्ड सिस्टम ,डिजीटल प्लेयर मशीन ,एक हनुमान जी की पीतल की मूर्ति, एक मुस्ठका पीतल का, एक त्रिशूल पीतल का टूटा, एक पीतल का कमंडल टूटी हालत मे, चार थाली पीतल की, एक बडा थाल का आधा भाग टूटा हुआ, एक पीतल की घंटी, एक गंगा सागर तांबे का टूटा, एक कलंश ताबे का टूटा, दो अगरबत्ती स्टेण्ड पीतल को चोरी करना बताया आरोपीगण से चोरी का माल जप्त किया गया एवं दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया कर चोरी का कुल 5 लाख का मसरुका दोनो आरोपियो से जप्त किया गया आरोपीगण से अन्य चोरियो के मामलो में पूछताछ की जा रही है एक आरोपी राजू कुशवाह आपराधिक प्रवृत्ति का जिस पर विभिन्न थानो पर 10 अपराध पंजीबध्द है। आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि0 सुमित शर्मा, उनि0 अमित चतुर्वेदी, प्र.आर. 797 संतोष बैस, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, आर. 1032 अजय यदाव, आर0 803 बृजेश जादौन , आर. 528 महेन्द्र तोमर ,आर. 285 राहुल कुमार, आर. 631 अजय यादव, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 309 शिवकुमार, आर. 161 सोमवीर की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.