Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

खसरा फाड़े, फर्जी नामांतरण से खेला जमीन का खेल: करैरा में शासकीय भूमि घोटाले का बड़ा खुलासा, नायब तहसीलदार समेत 7 पर FIR”

खसरा फाड़े, फर्जी नामांतरण से खेला जमीन का खेल: करैरा में शासकीय भूमि घोटाले का बड़ा खुलासा, नायब तहसीलदार समेत 7 पर FIR”
शिवपुरी/करैरा, । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा तहसील अंतर्गत ग्राम जरगंवा अव्वल की शासकीय भूमि में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तहसीलदार करैरा कल्पना शर्मा की शिकायत पर थाना दिनारा पुलिस ने पूर्व नायब तहसीलदार सहित सात राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
कलेक्टर शिवपुरी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि भूमि सर्वे क्रमांक 247 से जुड़े रिकॉर्ड में सुनियोजित तरीके से हेरफेर की गई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार आरोपियों ने फर्जी प्रकरण तैयार कर दायरा पंजी में बदलाव किए, खसरा रिकॉर्ड के पन्ने फाड़कर गायब किए और नामांतरण की प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप किया।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नामांतरण निरस्त किए गए और शासकीय भूमि के बंटे नंबरों को अवैध रूप से डिलीट कर पुनः जोड़ा गया। इस पूरे घटनाक्रम को एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया।
मामले में तत्कालीन ऑफिस कानूनगो जीवनलाल तिवारी (सेवानिवृत्त), प्रताप पुरी (रिकॉर्ड शाखा प्रभारी), नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव, प्रवाचक लोकेन्द्र श्रीवास्तव, नकल शाखा प्रभारी (दिवंगत) लालाराम वर्मा, हल्का पटवारी बृजेश यादव और दिवंगत पटवारी मुकेश चौधरी को आरोपी बनाया गया है।
थाना दिनारा पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस बड़े खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.