Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

खनियांधाना पुलिस ने किया लूट का खुलासा

शिवपुरी/थाना खनियाधाना पुलिस को लूट के मामले का खुलासा करते हुये मिली बड़ी सफलता।

लूट के अपराध क्रमांक 493/2025 एवं 104/2026 मे दो आरोपियों को अवैध कट्टा व लूटे गये माल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के निर्देशन मे एवं एस.डी.ओ.पी अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे झपट्टा लूट करने वाले आरोपीगणो को गिरफ्तार करने व अवैध हथियार व एम्युनेशन के विरूध्द कार्यवाही करने मे सफलता हासिल की है।

दिनांक 28.11.2025 को फरियादिया श्रीमती अचला पत्नि कल्याण लोधी उम्र 40 साल निवासी ग्राम बनोटा थाना पिछोर खनियाधाना बस स्टेण्ड पर आई थी अज्ञात दो व्यक्तियों के द्वारा महिला का सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मार कर लूट कर ले गये थे, जिस पर से थाना खनियाधाना पर अपराध क्रमांक 493/2025 धारा 304 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

दिनांक 29.03.2026 को फरियादिया श्रीमती प्रवेश जाटव पत्नि चंदन सिहं जाटव उम्र 23 साल निवासी पौठियाई मौहल्ला खनियाधाना बस स्टैण्ड खनियाधाना पर गई थी। अज्ञात दो व्यक्तियो द्वारा महिला का मंगलसूत्र सोने का झपट्टा मार कर लूट कर ले गये थे, जिस पर से थाना खनियाधाना पर अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 304(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

दौराने विवेचना सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये जिसमे झपट्टा मारकर दोनो अज्ञात व्यक्तियो का हुलिया, कपडा व जूतो के आधार पर सीसीटीव्ही फुटेज व वीडियो एवं फोटो मुखविरो को दिखाये गये व पतारसी शुरु की गई।

कल मुखबिर सूचना मिली कि दो व्यक्ति बारदात करने की नीयत से कट्टा लगाकर घूम रहे है, तब मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँचे तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हे हमराह फोर्स की मदद से पकडा गया, नाम पता पूछा तो प्रवेन्द्र पुत्र राकेश परिहार उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुम्हर्रा थाना खनियाधाना का होना बताया हुलिया, कपडा व जूतो के आधार पर आरोपी से बस स्टैण्ड खनियाधाना से हुई झपट्टा मार लूट के संबंध में पूछताछ की गई तो बताया की मेने व मेरे चचेरे भाई विजेन्द्र पुत्र सोभाराम परिहार उम्र 25 साल ने खनियाधाना बस स्टेण्ड से अलग अलग दिनांक को दो झपट्टा मार मंगलसूत्र लूटे थे दोनो आरोपीगणो से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल एक 315 बोर का कट्टा एवं दो राउण्ड, लूट गया पूर माल बरामद कर कुल मसरूका तीन लाख रूपये बरामद कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है आरोपीगणो के द्वारा थाना भौती में दो घटना व थाना पिछोर मे दो घटना और करना बताया है जिसमे दोनो थाने कार्यवाही कर रहे है।

सराहनीय भूमिकाः- निरी. केदार सिहं यादव थाना प्रभारी खनियाधाना, सउनि जगदीश बंजारा, सउनि रामसिहं भिलाला, प्रआर. नरेन्द्र सिहं पाल, प्रआर. नीतू सिह, प्रआर. हीरा सिहं पाल, आर. अरूण शर्मा, आर. अनूप कुमार, आर. हेमसिहं, आर.उमेश लोधी, आर. दीपक किरार, आर. आशीष राजपूत, आर.जयवीर गुर्जर, आर.रवि बाथम, आर. संदीप जाटव, आर. अरविन्द्र सिंह कौरव, आर. चालक राहुल लोधी थाना खनियाधाना एवं आर.510 रोहित उपाध्याय, आर. चालक 120 आनंद लिटौरिया की अहम भूमिका रही।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.