2 लाख 62000 की सायबर ठगी करने वाले गिरोह का करेरा पुलिस ने किया पर्दाफाश 2 आरोपी गिरफ्तार।

शिवपुरी/थाना करैरा पुलिस द्वारा सायबर फ्रॉड के अपराध क्रमांक 28/2026 मे कार्यवाही करते हुये अन्तर्राजीय सायबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा करते हुये 02 लाख 62 हजार रुपये की ठगी करने बाले झारखंड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों से अन्य साथियों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
दिनांक 12.01.26 को फरियादी श्याम कुमार गुप्ता पुत्र स्व रामकिशोर गुप्ता उम्र 49 साल निवासी सीता सेन्ट्रल स्कूल के पास करैरा ने अज्ञात आरोपी द्वारा ऑनलाइन ठगी कर फरियादी के खाते से 02 लाख 62 हजार रुपये निकाले जाने की रिपोर्ट की थी, रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 28/26 धारा 308, 318(4), 319(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिहं राठौड़ द्वारा जिले मे “ऑपरेशन मैट्रिक्स” के अंतर्गत सायवर फ्रॉड के अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत जीरो टॉलरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं SDOP करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा द्वारा दौरान विवेचना प्रकरण को गंभीरता से लेतु हुये टीम बनाकर कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपीयों को ट्रेस कर आज दिनांक 08.04.26 को आरोपीगण 1. बेदांत गुप्ता पुत्र अरविन्द्र गुप्ता उम्र 20 साल निवासी व्लांक मोड के पास चोपारन जिला हजारीवाग झारखंड 2. गौरव मेहता पुत्र प्रेमप्रकाश मेहता उम्र 20 साल निवासी इचका बरका हजारीबाग जिला हजारीवाग झारखंड को गिरफ्तार किया गया, आरोपीगण से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 02 लाख 62 हजार रुपये की ठगी की थी उसकी रकम को अलग – अलग खातो में ट्रांसफर करा दिया था। विवेचना के दौरान जिन खातों में पैसे गये उन खातों को सायबर के माध्यम होल्ड लगा दिया गया है आरोपीयों के अन्य साथी झारखण्ड, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आरोपीगण से पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी करैरा विनोद छावई, उनि चेतन शर्मा चोकी प्रभारी सुनारी, सउनि चरण सिहं, प्रआर डेनी कुमार, आर हरेन्द्र गुर्जर, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर सुरेन्द्र रावत, आर राधेश्याम जौदान
Live Cricket Info







