करैरा पुलिस द्वारा 10,40000 रूपए की समेक पकड़कर की सफलता हासिल

थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुये स्मैक 52 ग्राम कीमती 10,40,000 रुपये के साथ किया आरोपी नीतेश उर्फ भूरा यादव को गिरफ्तार किया।
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाणा जी के द्वारा युवा पीढी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और अवैध मादक पदार्थों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिये सम्पूर्ण प्रदेश में अभियान चलाया गया है, जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अरविन्द्र कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के दिशा निर्देशन एंव मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध मादक पदार्थों का क्रय विक्रय करने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 02.04.26 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम टोरिया के पास आम रोड़ पर स्मैक विक्रय करने के लिये किसी के इंतजार मे खङा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान ग्राम टोरिया के पास आम रोड़ के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति काले रंग की बुलेट मोटर साईकिल पर बैठा दिखा जो पुलिस की गाडी को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतेश उर्फ भूरा यादव पुत्र जय हिंद यादव उम्र 24 साल नि0 ग्राम जोहरिया थाना उदगंवा जिला दतिया का होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 52 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलैक्ट्रिक तोल कांटा मिला आरोपी से स्मैक रखने का लाईसेंस चाहा तो नही होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 227/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से स्मैक के स्त्रोत के संबध मे विस्तृत पूछताछ की तो उसने साथी आरोपिया कृतिका पुत्री कल्लू पण्डित (तिवारी) नि० डैनेडा करैरा हाल नि० आईटीआई झांसी से स्मैक विक्रय करने के लिए खरीद कर लाना बताया। सहभागी आरोपिया की तलाश की जा रही है।
जप्त मशरूका –
(1) 52 ग्राम स्मेक कीमती 10,40,000 रुपये
(2) एक बिना नम्वर की काले रंग की बुलेट मोटरसाईकिल रॉयल इनफिल्ड कम्पनी जिसकी चैचिस नम्वर ME3U3K5C0DG285077 कीमती करीवन 2,00,000 रू
(3) एक एन्ड्रोड मोबाईल बीबो कम्पनी का कीमती करीवन 10000 रू बंद हालात मे।
कुल मशरूका – 12 लाख 50 हजार रूपये।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, सउनि चरन सिंह, प्रआर डैनी कुमार, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर चालक रामअवतार गुर्जर, आर संदीप चौहान, आर राघवेन्द्र पाल थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।
Live Cricket Info







