झाबुआ मे परम्परिक भागोरिया महउत्स्व मे शामिल हुए जीतू पटवारी

- झाबुआ, । पारंपरिक भगोरिया महाउत्सव में रविवार को राजनीतिक रंग भी देखने को मिला, जब मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जितेंद्र (जीतू) पटवारी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया तथा सरदारपुर विधायक प्रताप गेरवाल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री पटवारी ने आदिवासी समाज की परंपराओं को नमन करते हुए कहा कि भगोरिया केवल उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सदियों से यह पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और एकता का संदेश देता आया है।

उन्होंने आगे कहा कि झाबुआ और आसपास के क्षेत्रों में मनाया जाने वाला भगोरिया महाउत्सव आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है। पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और हाट-बाजार की परंपरा इस पर्व को विशेष पहचान देती है।
श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज की संस्कृति, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है तथा उनके विकास और हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






