Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का शुभारंभ, जल संरक्षण हेतु जनभागीदारी पर जोर

 

शिवपुरी, / प्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का शुभारंभ गुरुवार को पिछोर अनुविभाग की ग्राम पंचायत सेमरी में किया गया। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण, संवर्धन एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कामता रघुवीर सिंह लोधी, सरपंच ममता अहिरवार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ममता शाक्य एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन.एस. नरवरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा कलश पूजन कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात एसडीएम श्रीमती शाक्य ने ग्रामीण महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत जलाशयों की साफ-सफाई, पौधारोपण, छोटी नदियों एवं तालाबों के संरक्षण एवं संवर्धन सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बगिया चौपरा जलाशय की साफ-सफाई भी की गई।
एसडीएम ममता शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि जलाशयों का विस्तार एवं गहरीकरण किया जाएगा तथा सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास स्थित जल स्रोतों की साफ-सफाई कर उनके संरक्षण में सहयोग करें।
जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ एन.एस. नरवरिया ने कहा कि कूप, नदी, नाले एवं तालाबों को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ये जल स्रोत हमारे पूर्वजों की धरोहर हैं और भविष्य में जल संकट से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।
पंचायत सचिव अजब सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत पिछोर की समस्त 75 ग्राम पंचायतों में इस अभियान के अंतर्गत तालाबों की गाद निकालना, कुओं की सफाई करना, पेयजल हेतु प्याऊ स्थापित करना तथा अन्य जल संरक्षण संबंधी कार्य जनसहयोग से किए जाएंगे। साथ ही पूर्व में अधूरे जल संवर्धन कार्यों को भी पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के क्रियान्वयन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ नगरीय निकाय, वन विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्यानिकी, कृषि, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, राजस्व एवं अन्य विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में उपसरपंच चंद्रशेखर शर्मा, ग्राम स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.