अवैध कॉलोनाइजर्स के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश

शिवपुरी, / न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवपुरी द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में अवैध कॉलोनाइजर्स के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।
प्रकरण अनुसार ग्राम नोहरीकलां स्थित भूमि पर अवैध कॉलोनी निर्माण कराए जाने के संबंध में परसू पुत्र फोसू कुशवाह निवासी नोहरीचक, तहसील शिवपुरी तथा जितेन्द्र पुत्र रामसेवक गुप्ता निवासी ईदगाह के पास, शिवपुरी द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण के अपराध का दुष्प्रेरण किए जाने पर न्यायालय द्वारा संबंधित थाना क्षेत्र में 07 दिवस के भीतर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने के आदेश पारित किए गए थे। उक्त आदेशों के पालन में एसडीएम शिवपुरी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दोनों अवैध कॉलोनाइजर्स के विरुद्ध पृथक-पृथक आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






