Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

बैराड़ कृषि उपज मंडी में किसानों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की पहल गर्मियों में प्रति सप्ताह ठंडा पेय पदार्थ वितरण की व्यवस्था

 

शिवपुरी, / कृषि उपज मंडी समिति बैराड़ में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार दृगपाल सिंह बैश द्वारा ठंडा पेय पदार्थ वितरण की सराहनीय पहल की गई। गुरुवार को मंडी परिसर में मंडी सचिव नरेंद्र जैन की उपस्थिति में उपस्थित कृषकों को ठंडा पेय पदार्थ (जलजीरा) वितरित किया गया।
तहसीलदार श्री बैश ने बताया कि हाल ही में आयोजित एक बैठक में अधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ चर्चा के दौरान गर्मी के मौसम में किसानों को राहत प्रदान करने हेतु ठंडा पेय पदार्थ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में इस पहल की शुरुआत की गई है। मंडी सचिव श्री नरेंद्र जैन ने जानकारी दी कि मंडी प्रशासन एवं व्यापारियों के आपसी समन्वय से यह व्यवस्था आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी, जिससे गर्मी के दौरान मंडी में आने वाले किसानों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर मंडी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा किसानों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.