Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पिछोर में 22 मार्च को निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा, महिला शक्ति संगठन का आमंत्रण

पिछोर नगर में 22 मार्च को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। महिला शक्ति संगठन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में संगठन की ओर से अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने का आव्हान किया गया है। 🙏🌺

यह विशाल चुनरी यात्रा नगर के काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर माँ बीजासन मंदिर तक निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान महिलाएं चुनरी लेकर भक्ति भाव से भजन-कीर्तन करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगी। 🚩

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष पूनम राजोरिया ने नगरवासियों और भक्तों से अपील करते हुए कहा कि यह यात्रा हर वर्ष धार्मिक आस्था और महिला शक्ति के प्रतीक के रूप में निकाली जाती है। उन्होंने सभी लोगों से इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह किया है। 🌸

आयोजन समिति के अनुसार, चुनरी यात्रा के समापन के बाद माँ बीजासन मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

22 मार्च दिन रविवार को होने जा रही इस विशाल चुनरी यात्रा को लेकर नगर में अभी से धार्मिक उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.