गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन का आयोजन

स्वच्छ-स्वस्थ होली मनाने का दिया संदेश
शिवपुरी,/ ब्लॉक कोलारस अंतर्गत ग्राम राजगढ़ एवं डेहरवारा में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोबर से निर्मित उपलों/गौकाष्ठ के माध्यम से होलिका दहन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को लकड़ी का उपयोग न करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ होली मनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोलारस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश शाक्य, ब्लॉक मैनेजर श्री संजय चौहान, श्री अमित बंसल, आजीविका मिशन से जुड़े समूह की सदस्याएं, सरपंच एवं सचिव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







