जिला चिकित्सालय शिवपुरी में सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया होली मिलन समारोह

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया होली मिलन समारोह
शिवपुरी। जिला चिकित्सालय शिवपुरी परिसर में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें आपसी भाईचारे, एकता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। सभी ने पारंपरिक ढंग से होली का पर्व मनाते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों के लिए नाश्ता एवं ठंडाई की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं और कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
समारोह शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Live Cricket Info






