Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के लिए दिशा-निर्देश जारी, जिले की 587 ग्राम पंचायतों में चलेगा अभियान

शिवपुरी,/ अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण एवं संवर्धन को सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार इस अभियान का योजनाबद्ध क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर उज्जैन में किया गया है। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित रहेगा।
प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला शिवपुरी की समस्त 587 ग्राम पंचायतों में जनसहयोग से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इनमें तालाबों की साफ-सफाई, गहरीकरण, गाद निकालना तथा बस स्टैंड एवं यात्री प्रतीक्षालयों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। साथ ही जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों को निरंतर जारी रखने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
जिले में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर अभियान का शुभारंभ किया गया।
ग्राम पंचायत गंगौरा (जनपद पंचायत शिवपुरी) में कलेक्टर, विधायक देवेंद्र जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता रावत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत की गई।
इसी क्रम में जनपद पंचायत करैरा की ग्राम पंचायत बघरा साजोर में तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत कैरुआ में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में तालाब गहरीकरण कार्य प्रारंभ हुआ। जनपद पंचायत खनियाधाना की ग्राम पंचायत बामौरकला में यात्री प्रतीक्षालय पर पेयजल हेतु मटकों की व्यवस्था की गई।
इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत पिछोर की ग्राम पंचायत सेमरी में भी अभियान का शुभारंभ करते हुए जलाशयों की साफ-सफाई का कार्य किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई।
जल गंगा संवर्धन अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जल संरक्षण के कार्यों को जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.