Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

वृहद स्वास्थ्य शिविर में अत्याधुनिक 8 विशेष बसों से निःशुल्क जांच, कैंसर, नेत्र एवं दंत रोगों का त्वरित परीक्षण

 

शिवपुरी,/ जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आमजन को उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कुल 8 विशेष बसों के माध्यम से दंत, नेत्र एवं कैंसर रोगों की जांच की जा रही है।
इन विशेष बसों में उपलब्ध उन्नत मशीनों के माध्यम से मैमोग्राफी, पैप स्मीयर एवं कोलपोस्कोपी जैसी महंगी कैंसर जांचें पूर्णतः निःशुल्क की जा रही हैं। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) तकनीक के माध्यम से बायोप्सी एवं सर्वे स्क्रीनिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बसों की व्यवस्था में अरविंदो हॉस्पिटल, इंदौर 5 बसें (ब्रेस्ट, सर्वाइकल, ओरल कैंसर, नेत्र एवं दंत परीक्षण), कैंसर हॉस्पिटल, ग्वालियर 1 बस (कैंसर जांच) एवं महाराणा प्रताप डेंटल हॉस्पिटल 2 बसों (दंत रोग परीक्षण) द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है।
इन बसों के माध्यम से ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर, मोतियाबिंद (कैटरेक्ट), ग्लूकोमा सहित विभिन्न दंत रोगों का तत्काल परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही मरीजों को चश्मे के नंबर निर्धारण से लेकर ग्लूकोमा जांच तक सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। सामान्यतः बाजार में इन जांचों की लागत ₹1,000 से ₹12,000 तक होती है, जबकि शिविर में ये सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस दौरान तहसील नरवर के ग्राम इंदरगढ़ निवासी जसमंत रावत एवं तहसील पिछोर के ग्राम छिरवाया निवासी धर्मेंद्र लोधी ने नेत्र बस में अपनी आंखों का उपचार कराया तथा शिविर में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। यह वृहद स्वास्थ्य शिविर आमजन को आधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.