Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शिवपुरी विधायक द्वारा वितरित किया गया निःशुल्क मूंगफली बीज

 

शिवपुरी, / राष्ट्रीय मिशन ऑन इडिबल ऑयल-तिलहन योजना अंतर्गत जायद वर्ष 2025-26 के तहत विकासखंड शिवपुरी के ब्लॉक परिसर में निःशुल्क मूंगफली बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन एवं जनपद अध्यक्षा हेमलता रघुवीर रावत द्वारा कृषकों को मूंगफली बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर लगभग 235 कृषक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक श्री जैन ने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग द्वारा कृषकों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कृषकों को तिलहन उत्पादन बढ़ाने एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। जनपद अध्यक्षा श्रीमती रावत द्वारा कृषकों को मूंगफली की उन्नत किस्म “कादिरी लेपाक्षी” के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया ने कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए नरवाई न जलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने से भूमि की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा ऐसे मामलों में एफआईआर एवं आर्थिक दंड की कार्रवाई भी की जा सकती है।
इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि डॉ. किरण रावत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संदीप कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.