त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

शिवपुरी, / होलिका दहन से 8 मार्च (रंग पंचमी) के त्यौहारों तक शिवपुरी जिलांतर्गत कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।
- समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी उक्त त्यौहार के दौरान अपने-अपने अनुभाग की कानून व्यवस्था बनाये रखने के प्रभारी रहेंगे व अपने स्तर से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजस्व निरीक्षक व पटवारियों की ड्यूटी लगाकर वस्तुस्थिति से समय-समय पर अवगत करायेंगे। इसी प्रकार प्रभारी तहसीलदार /कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ भूषण शर्मा का ड्यूटी स्थल थाना कोतवाली अंतर्गत आने वाले स्थानों पर, नायब तहसीलदार / कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अनिल धाकड़ का ड्यूटी स्थल थाना फिजीकल अंतर्गत आने वाले स्थानों पर तथा नायब तहसीलदार / कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शिवम उपाध्याय तथा अजीत सिंह तोमर का ड्यूटी स्थल थाना देहात अंतर्गत आने वाले स्थानों पर रहेगा।
जबकि अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी आनंद सिंह राजावत शहर अंतर्गत सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी रहेंगे तथा सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने अनुविभागीय दण्डाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी समय-समय पर जिला दण्डाधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







