Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जिले के युवाओं को अग्निवीर सेना भर्ती में रोजगार के अवसर

जिले के युवाओं को अग्निवीर सेना भर्ती में रोजगार के अवसर

भारतीय सेना में अग्निवीर पदों भर्ती के लिए आवेदन जारी : 01 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन
जून में होगी कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE)

शिवपुरी, / सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर से प्राप्त जानकारी अनुसार बी.एस.मीना जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना को जारी की गई है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। इस संबंध में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने जिले के युवाओं से अपील की है कि भारतीय सेना भर्ती होकर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है
सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हो गई है, जो 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन दसवीं पास, ट्रेडमैन आठवीं पास), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जून में होगी कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE)
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 01 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश एवं पात्रता शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा एवं शैक्षिक योग्यता
अग्निवीर भर्ती  2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। अग्निवीर भर्ती 2026 में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जो आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी शर्तों को पूरा करते हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा न करने की स्थिति में उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अग्नि वीर वैकेंसी 2026 के अंतर्गत भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 2026 की विस्तृत पात्रता-आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार का 10वीं/मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, न्यूनतम 45% कुल अंक तथा प्रत्येक विषय में 33% अंक, राष्ट्रीयता भारतीय नागरिक, लिंग पुरुष एवं महिला (पद के अनुसार) कुछ पदों के लिए 12वी और आईटीआई पास युवा भी आवेदन कर सकते है।
इंडियन आर्मी अग्निवीर रिक्रूटमेंट के तहत चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना में आकर्षक वेतन पैकेज और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। अग्निवीर भर्ती 2026 के अंतर्गत शुरुआती वेतन लगभग ₹30,000 प्रति माह होगा, जिसमें समय-समय पर वार्षिक वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा अग्निवीरों को जोखिम भत्ता, कठिनाई भत्ता सहित अन्य लागू भत्ते भी मिलेंगे। चार वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने पर एक अग्निवीर को कुल वेतन पैकेज लगभग ₹6.92 लाख प्राप्त होगा। साथ ही सेवा समाप्ति पर अग्नि वीर वैकेंसी 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को ब्याज सहित लगभग ₹11.71 लाख की सेवा निधि राशि दी जाएगी। नीचे भारतीय सेना अग्निवीर 2026 के वर्षवार वेतन कार्यकाल अवधि प्रति माह वेतन
प्रथम वर्ष ₹30,000 + लागू भत्ते
द्वितीय वर्ष ₹33,000 + लागू भत्ते
तृतीय वर्ष ₹36,500 + लागू भत्ते
चतुर्थ वर्ष ₹40,000 + लागू भत्ते
प्राप्त होते हैं विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in का अवलोकन करें।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.