Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

गुना में संभाग स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का हुआ कयोजन

‘गुलाब स्टोरी’ बनेगी प्रदेश और देश के लिए प्रेरणा – राजेंद्र शुक्ल

गुना/। गुना के मानस भवन में आयोजित संभाग स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी एवं कृषक कार्यशाला का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संभाग के विभिन्न जिलों से आए कृषकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उन्नत खेती तकनीकों पर संवाद किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि “गुलाब की यह कहानी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी।” उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खेती के समन्वय से किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुलाब की खेती से एक एकड़ में प्रतिवर्ष लगभग 14 लाख रुपये तक की आय संभव है, जो पारंपरिक फसलों की तुलना में अधिक है। यह मॉडल अन्य किसानों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उनका कहना था कि ऑर्गेनिक उत्पाद स्वाद, गुणवत्ता और स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक सुरक्षित होते हैं।

प्रदर्शनी के दौरान ‘किंग ऑफ रोज’ का पुरस्कार श्री अनिमेष श्रीवास्तव को उनकी ‘रिवाइवल’ किस्म के लिए प्रदान किया गया, जबकि श्री गोपाल अग्रवाल को ‘टॉप सीक्रेट’ किस्म के लिए ‘क्वीन ऑफ रोज’ सम्मान से नवाजा गया। गुलाब की इन उन्नत किस्मों ने प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया।

एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य जागरूकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर दूसरा प्रमुख कैंसर है। इससे बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में 14–15 वर्ष की बालिकाएं अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहचान पत्र के साथ यह टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाकर हर बेटी को सुरक्षा कवच से जोड़ा जाए।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.