युवा संगम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला 26 मार्च को आयोजित

शिवपुरी, / सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 26 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला न्यायालय के सामने, कोर्ट रोड, शिवपुरी) में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के आकांक्षी युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ना है, जिससे उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां जैसे चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (गुजरात), फोन पे प्रा. लि. (शिवपुरी), फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी (शिवपुरी), एल.आई.सी. (शिवपुरी), आई.एफ.एफ.डी. मैन्युफैक्चरर (शिवपुरी) सहित अन्य कंपनियां उपस्थित रहकर साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले में भाग लेने हेतु शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन हेतु निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/sjJvBonE3ujm13uw7 के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।
Live Cricket Info








