मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला निर्वाचन कार्यक्रम हुआ संपन्न

शिवपुरी/ म.प्र. शासन से मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई, शिवपुरी का निर्वाचन प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव एवं प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश मंत्री निरंजन सिंह घुरैया की उपस्थिति में शगुन वाटिका में संपन्न हुआ।
👉 जिलाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पिपलौदा, जिला सचिव पद पर राजकुमार सरैया तथा जिला कोषाध्यक्ष पद पर अशोक वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती, भगवान विश्वकर्मा एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया।
मंच पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश मंत्री निरंजन सिंह घुरैया, विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष हरभजन सिंह कौर, भा.म.संघ की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मंजू धाकड़, शिवपुरी बीईओ मनोज निगम, एम.एस. द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शिवपुरी ब्लॉक एवं तहसील के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
निर्वाचन उपरांत निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई—
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष: ऋतु श्रीवास्तव
जिला उपाध्यक्ष: राजीव पुरोहित, हिम्मत सिंह सोनकर, उमाशंकर चौरसिया, अरविन्द सरैया, ब्रजेन्द्र सिंह परिहार
जिला सहसचिव: हरिवल्लभ शर्मा (राजू) पिपरघार
जिला सह महामंत्री: इन्द्रजीत धाकड़
तहसील अध्यक्ष (शिवपुरी): सुरेन्द्र यादव
ब्लॉक अध्यक्ष: अजय बाथम
तहसील सचिव: विवेक गौतम
तहसील कोषाध्यक्ष: जोगेन्द्र कुशवाह
ब्लॉक सचिव: महावीर मुदगल
ब्लॉक कोषाध्यक्ष: संतोष यादव
बैराड़ तहसील अध्यक्ष: जितेन्द्र सिंह दिवाकर
कार्यक्रम का संचालन महावीर मुदगल द्वारा किया गया। निर्वाचन उपरांत नवनिर्वाचित जिला सचिव राजकुमार सरैया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
आभार संदेश
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के समस्त जिला, तहसील एवं विकासखंड के पदाधिकारी एवं सदस्यों का हृदय से बहुत-बहुत आभार।

Live Cricket Info







