Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कथा के पंचम दिवस कन्हैया की लीलाओं से आनंदित हुए श्रद्धालु

जब तक देश में गाय सुखी नहीं होगी देश समृद्ध नहीं होगा : रमाकांत व्यास

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के टेकरी सरकार की नगरी कहे जाने वाले पिछोर नगर में इन दिनों सिद्ध शक्तिपीठ टेकरी सरकार प्रांगण में टेकरी सरकार जन्म महोत्सव के दौरान श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन संपन्न हो रहा है। आज कथा के पांचवें दिवस कथा व्यास भागवत भूषण रमाकांत जी व्यास महाराज ने भगवान कृष्ण के जन्म उपरांत उनकी लीलाओं का दृष्टांत सुनाते हुए श्रद्धालुओं से भरे पंडाल को आनंदित किया। संगीतमय भजनो के साथ झूमते नाचते हुए श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के मधुर कंठ से उच्चारित भगवान की लीलाओं के साथ ज्ञान उपदेश ग्रहण किया। भागवत चर्चा करते हुए भागवत भूषण श्री व्यास जी महाराज ने बताया कि मित्र को ढाल की तरह होना चाहिए। महाराज श्री ने भाई को सबसे बड़ा मित्र बताया। उन्होंने कहा कि पाप आंख से प्रवेश करता है। इसलिए दृष्टि शुद्ध होना चाहिए। महाराज श्री ने गौ सेवा को बड़ा बताते हुए कहा कि गोपाल गायों के बीच रहते हैं। इसलिए गौ सेवा करनी चाहिए। जब तक हमारे देश की गाय सुखी नहीं होगी तब तक देश समृद्ध नहीं होगा। मां के दूध से बच्चे में प्रेम व संस्कार आते हैं। मां के दूध में शक्ति होती है। अपने बालक में अच्छे संस्कार दें। सबसे बड़ी गुरु मां होती है। महाराज श्री ने भगवान गोवर्धन की कथा श्रवण कराई। कथा के दौरान टेकरी सरकार समिति द्वारा श्रद्धालुओं को समुचित व्यवस्था प्रदान की गई थी। कथा के अंत में परीक्षित परिवार के अलावा उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान की महाआरती की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज हनुमान जयंती को सजेगा फूल बंगला, लगेंगे छप्पन भोग, होगी भजन संध्या

टेकरी सरकार समिति के संचालक वीरेंद्र पाठक ने बताया की आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर टेकरी सरकार के मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां कई दिनों पूर्व से की जा रही हैं। मंदिर को आधुनिक प्रकाश पुंज से जगमग किया जावेगा। संध्या आरती के समय आकाश में आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा। आकर्षक फूल बंगला में श्री टेकरी सरकार के सुंदर दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। भगवान को छप्पन भोग लगाया जावेगा। रात्रि कालीन बेला में राजस्थान के संगीत कलाकारों के भजनों से ओत प्रोत श्रद्धालु भजन संध्या का भी आनंद ले सकेंगे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.