शिवपुरी मुक्तिधाम मे मोबाइल और टोर्च की रोशनी मे दाह संस्कार करने को मजबूर आमजन —–

लाइट व्यस्था होने के बाद भी अंधेरे मे हो रहे है शबो के दाह संस्कार।
नगर पालिका की बदहाली झेलती शिवपुरी की जनता।
बार बार शिकायतो के बाद भी नहीं जाग पाई नगर पालिका।
शिवपुरी। शहर के मुक्तिधाम की अव्यवस्थाएं एक बार फिर सामने आई हैं। देर शाम अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को अंधेरे में ही अंतिम संस्कार करना पड़ता है। मुक्तिधाम में लाइट की व्यवस्था होने के आबकारी भी समय पर लाइट नहीं जलाई जाती है, जिससे वहां पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लाइट न होने से अंधेरे मे लोगो को कसफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे की भाभी तथा निवर्तमान भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे की ताई के निधन के बाद जब देर शाम उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया जा रहा था, उस समय वहां चारों ओर अंधेरा पसरा हुआ था। स्थिति यह थी कि अंतिम संस्कार की तैयारियां मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में करनी पड़ीं।
मुक्तिधाम में मौजूद लोगों ने इस अव्यवस्था को लेकर नगर पालिका के जिम्मेदारों के प्रति काफी नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि इस समस्या को कई बार उठाया जा चुका है, इसके बावजूद मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया है ऐसा नहीं है की यह पहला मामला हो जब मोबाइल की रोशनी मे दाह संस्कार हुआ हो अधिकांश दाह संस्कार रात के समय अंधेरे मे ही असमजन को करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
जैसा देखने मे आया कि कुछ देर बाद अचानक मुक्तिधाम की सभी लाइटें जल गईं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बिजली व्यवस्था में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी, बल्कि लाइट समय पर चालू नहीं की गई थी। इस घटना के बाद लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और मुक्तिधाम में स्थायी रूप से बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है और साथ ही वहाँ मौजूद नगर बासियों ने यह भी कहा की नगर पालिका द्वारा मुक्तिधाम पर रख तखाव और रोशनी व्यस्स्था के नाम पर कितना बजत ठिकाने लगाया जा रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए और मुक्तिधाम जैसी जगह को तो भ्रस्टाचार से दूर रखना चाहिए लोगो ने मांग की है स्थानीय प्रशासन से की मुक्तिधाम पर समुचित रोशनी व्यस्था का प्रबंध हो इसकी सम्पूर्ण जबाबदेही नगरपालिका शिवपुरी की है समय रहते इस मामले पर जिला प्रशासन को गंभीर रूप से बिचार करना चाहिए जिससे लोगो को मुक्तिधाम जैसी जगह भी असुबिधाओ का सामना न करना पड़े।

Live Cricket Info





