Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कलेक्टर ने किया रोटरी मेडिकल मिशन का स्थल निरीक्षण—-

रोटरी मेडिकल मिशन की तैयारी जारी
कलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ किया स्थल का निरीक्षण

शिवपुरी, / जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त प्रयास से 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस विशाल रोटरी मेडिकल मिशन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज के पास स्थित सीएम राइज स्कूल शिवपुरी प्रांगण में स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चौधरी ने जनरल ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी तथा रजिस्ट्रेशन हेतु बनाए जाने वाले डोम के लिए निर्धारित स्थानों का अवलोकन किया। शिविर के लिए तीन विशाल पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जहां मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही बड़े स्तर पर ओपीडी की व्यवस्था की जा रही है तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग-अलग कैबिन भी बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे।
कलेक्टर ने पंजीयन काउंटर व्यवस्था, कार्डियोलॉजी विभाग तथा मरीजों की आवश्यकता के अनुसार बनाए जा रहे विभिन्न ब्लॉक एवं सेक्शन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। शिविर संचालन के लिए कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है, जबकि शिविर की संपूर्ण गतिविधियां सीसीटीवी निगरानी में संचालित होंगी।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.