Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कलेक्टर ने पैलेट्स, विकेट्स एवं आरा मशीन संचालकों के साथ की बैठक

कलेक्टर ने पैलेट्स, विकेट्स एवं आरा मशीन संचालकों के साथ की बैठक

शिवपुरी, / जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सामान्य है, हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी को देखते हुए वैकल्पिक संसाधनों के उपयोग के संबंध में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को पैलेट्स, विकेट्स, फायरवुड (जलावन लकड़ी) विक्रेताओं एवं आरा मशीन संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, महाप्रबंधक उद्योग अरविंद महेश्वरी सहित पैलेट्स, विकेट्स एवं फायरवुड विक्रेता तथा आरा मशीन संचालक उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा वैकल्पिक ईंधन संसाधनों जैसे पैलेट्स, विकेट्स एवं फायरवुड का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन संसाधनों के दामों में अनावश्यक वृद्धि न की जाए। यदि किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित दरों से अधिक मूल्य वसूला जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी को सहयोग की भावना से कार्य करना चाहिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में उपस्थित पैलेट्स विक्रेताओं ने बताया कि पैलेट्स का निर्माण सरसों के डंठल से किया जाता है तथा जिले में इसके निर्माण के लिए लगभग 20 यूनिट्स संचालित हैं। वर्तमान में पैलेट्स का विक्रय 7800 रुपये प्रति मैट्रिक टन की दर से किया जा रहा है, जबकि विकेट्स का विक्रय 600 रुपये प्रति क्विंटल तथा फायरवुड (जलावन लकड़ी) का विक्रय 700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया जा रहा है। यह भी बताया गया कि पैलेट्स का विक्रय मुख्यतः एनटीपीसी प्लांटों को किया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.