बृहद स्वास्थ्य शिविर में सीएमएचओ संजय रिसीशुर हुये सम्मानित।

शिवपुरी जिले में आयोजित बृहद स्वास्थ्य शिविर के समापन अवसर पर कर्मठ स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ संजय रिसीशुर को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस विशाल शिविर में लाखों लोगों ने अपना इलाज कराया, वहीं कई बड़ी सर्जरी और ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए गए। दूर-दूर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही, जिससे व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकीं।
यह शिविर श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से, साथ ही रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 एवं रोटरी क्लब शिवपुरी द्वारा आयोजित रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिविर के अंतर्गत 17 मार्च से 24 मार्च तक संचालित किया गया।
शिविर के माध्यम से जिलेवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे आमजन को काफी राहत मिली।

Live Cricket Info






