Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

प्रेमपूर्वक एवं सद्भाव के साथ मनाएं होली – एसडीएम ममता शाक्य

पिछोर में शांति समिति की बैठक संपन्न,

पिछोर में शांति समिति की बैठक संपन्न, होली एवं ईद को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

शिवपुरी, / जिले के पिछोर विकासखण्ड में होली एवं ईद त्योहारों के मद्देनजर अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) ममता शाक्य एवं एसडीओपी (पुलिस) प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय पिछोर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, हिंदू एवं मुस्लिम समाज के धर्मगुरु, अधिकारीगण एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एसडीएम ममता शाक्य ने कहा कि होली रंगों का राष्ट्रीय पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि होलिका दहन परंपरागत स्थान पर ही किया जाए तथा किसी विवादित स्थल पर आयोजन न हो। होली ऐसे स्थान पर न जलाई जाए जिससे यातायात अथवा आवागमन बाधित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि होली के दौरान डीजे एवं लाउडस्पीकर निर्धारित समय सीमा एवं डेसिबल के अनुसार संचालित किए जाएं तथा किसी प्रकार के आपत्तिजनक गीतों का प्रसारण न किया जाए। साथ ही राह चलते व्यक्तियों के साथ जबरन होली न खेलने एवं होलिका दहन के समय विद्युत तारों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए। मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं द्वारा ईद के अवसर पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद शर्मा द्वारा आवश्यकतानुसार टैंकरों के माध्यम से जल व्यवस्था सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। साथ ही नगर में स्ट्रीट लाइट सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित गश्त की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.