Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

बिट्टू तबाही का कमाल: अकेले शुरू की नदी सफाई, Anand Mahindra भी हुए प्रभावित

व्यावरा के युवक की मेहनत ने बदली अजनार नदी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मिल रही जमकर सराहना

ब्यूरो रिपोर्ट | व्यावरा (मध्य प्रदेश)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मध्य प्रदेश के व्यावरा का एक साधारण युवक आज सोशल मीडिया पर असाधारण काम की वजह से सुर्खियों में है। 20 वर्षीय बिट्टू तबाही ने गंदगी से भरी अजनार नदी को साफ करने का जो संकल्प लिया, वह अब हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है। खास बात यह है कि देश के प्रसिद्ध उद्योगपति Anand Mahindra ने भी उनके प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें अपना “Monday Motivation” बताया है।

अकेले शुरू किया सफाई अभियान

जानकारी के अनुसार अजनार नदी लंबे समय से प्लास्टिक और अन्य कचरे से प्रदूषित थी। ऐसे में बिट्टू ने 26 जनवरी से अपने कुछ साथियों के साथ नदी की सफाई का काम शुरू किया। हालांकि कुछ दिनों बाद उनके साथी पीछे हट गए, लेकिन बिट्टू ने हार नहीं मानी और अकेले ही इस अभियान को जारी रखा।

वह रोज नदी में उतरकर प्लास्टिक, काई और अन्य गंदगी निकालते हैं। लगातार मेहनत के चलते अब नदी के पानी में साफ बदलाव नजर आने लगा है, जो उनके प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।

ट्रोलिंग के बावजूद नहीं रुके कदम

शुरुआत में कुछ लोगों ने उनके इस प्रयास को सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने का जरिया बताया और उन्हें ट्रोल भी किया। लेकिन बिट्टू ने इन आलोचनाओं को नजरअंदाज करते हुए अपना काम जारी रखा। वह अपने सफाई अभियान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं, जहां नदी की पहले और बाद की स्थिति में स्पष्ट अंतर देखा जा सकता है।

आनंद महिंद्रा ने बताया “Monday Motivation”

बिट्टू के काम से प्रभावित होकर सबसे बड़े उद्योगपती Anand Mahindra ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनका वीडियो साझा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यदि सोशल मीडिया के लाइक्स किसी सकारात्मक कार्य के लिए प्रेरित करते हैं, तो यह एक अच्छी बात है। उन्होंने बिट्टू को अपने साप्ताहिक “Monday Motivation” के रूप में प्रस्तुत किया।

लोगों के लिए बनी प्रेरणा :-
बिट्टू तबाही की इस पहल ने समाज को एक मजबूत संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें “असली हीरो” बताया, वहीं कुछ ने कहा की यह कार्य सोसल मीडिआ पर पब्लिसिटी के लिए किया जाना बताया वाही कुछ लोगो मे इस कार्य की सराहना की यदि हर और् कहा की अगर व्यक्ति अपने आसपास सफाई के प्रति जागरूक हो जाए, तो देश को स्वच्छ बनाना मुश्किल नहीं है।

यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट के आधार पर तैयार किया गया है। स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.