Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पिछोर मे बाइक गेंग सक्रिय कट्टे की नोक पर महिला के छीने जेबर।

शिवपुरीः पिछोर थाना क्षेत्र के बलदेपुर जुंगीपुर के बीच दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला से कट्टे की नोक पर जेवर लूट लिए। महिला के कानों से सोने की झुमकियां खिचड़ी जिससे महिला के कानों से खून झलकने लगा महिला के जेठ को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की और जेब से पैसे छीन लिए।

जानकारी के अनुसार, दिनारा थाना क्षेत्र के गोरा गांव निवासी रीना यादव अपने जेठ जानकी प्रसाद यादव के साथ बाइक से मायके रेवई गांव जा रही थीं। तभी बलदेपुर जुंगीपुर के बीच बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया और कट्टे की नोक पर महिला के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र, सोने की चेन, और अन्य जेवर उतरवाकर ले गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

संजीव पुरोहित

मैं संजीव पुरोहित, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से हूँ और शिवपुरी मेल का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची, निष्पक्ष व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.