बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन आज

शिवपुरी, / मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद सोनी के निर्देशन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 28 मार्च 2026 को प्रातः 10.30 बजे से वन विद्यालय, शिवपुरी में बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उक्त शिविर में आमजन को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







