संकल्प सिद्धि कार्यक्रम में हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ प्रमाण पत्र

शिवपुरी,/ जनपद पंचायत पोहरी में आयोजित संकल्प सिद्धि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने एवं शासन की मंशा को प्रभावी रूप से धरातल पर क्रियान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पोहरी की अध्यक्ष रामकली रामस्वरूप आदिवासी, जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष मुन्नालाल रावत, नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णलता संजीव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Live Cricket Info







