बैराड़ पुलिस ने पकड़ी 16000 रुपय की 80 लीटर कच्ची शराब

शिवपुरी/बैराड थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 16000 रुपये को जप्त कर आरोपी तरूण धाकड़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिह राठौड़ द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में दिनांक 02.04.2026 को शाम को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि बरोद रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति अबैध कच्ची शराब परिवहन करने की नियत से किसी वाहन के आने के इंतजार में बैठा है, जिसके पास 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया के दिखा जो अपने पास में दो प्लास्टिक की नीले केने रखे था जिनको घेर कर पकडा एवं जिनका नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम तरूण पुत्र राजाराम धाकड उम्र 24 साल निवासी ग्राम बरोद थाना बैराङ का होना बताया। एवं पास में रखी केनों के संबंध मे पूँछा तो उनमें हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 02 प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 16000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से जेल भेजा गया।
सराहनीय कार्यवाही : निरी. सुरेश शर्मा, प्र आर 947 इकबाल अहमद, आर 817 रविन्द्र धाकड, आर. 116 संदीप राठौर, आर 660 लोकेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।
Live Cricket Info




